ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Lalu Prasad Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेल जाएंगे लालू प्रसाद? चारा घोटाला में CBI ने हाई कोर्ट से कर दी यह बड़ी मांग

Lalu Prasad Yadav: चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें फिर बढ़ीं। सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट में उनकी सजा बढ़ाने की याचिका दायर की, जिसे अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।

Lalu Prasad Yadav
लालू की बढ़ने वाली है मुश्किलें!
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Lalu Prasad Yadav: झारखंड हाईकोर्ट में चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने उनकी सजा बढ़ाने की मांग करते हुए अदालत में याचिका दायर की है, जिसे कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।


यह मामला चारा घोटाला में देवघर कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा है, जिसमें लालू यादव के साथ बेक जूलियस और सुधीर कुमार भट्टाचार्य भी दोषी करार दिए गए थे। निचली अदालत ने तीनों को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई थी, लेकिन सीबीआई का कहना है कि इस अपराध के लिए अधिकतम सजा दी जानी चाहिए।


CBI का तर्क है कि घोटाले की गंभीरता को देखते हुए, निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर्याप्त नहीं है और इसे बढ़ाया जाना जरूरी है। हाईकोर्ट ने इस याचिका को सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी है, जिससे लालू यादव की कानूनी चुनौतियां और बढ़ सकती हैं। 


बता दें कि बिहार में तीन महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच सीबीआई ने लालू की सजा बढ़ाने की मांग कर आरजेडी की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि कोर्ट ने अगर लालू के खिलाफ फैसला सुनाया तो उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले जेल तक जाना पड़ सकता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें