ब्रेकिंग
बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बाबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा

Bihar Politics: NDA में सीट शेयरिंग पर दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, जानिए.. क्या बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष

Bihar Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीट बंटवारे की अफवाहों को खारिज किया है। राहुल गांधी की रैली और बिहार बंद पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कवायद जारी है। इसी बीच बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। बिहार की 109 सीटों पर चुनाव लड़ने चर्चा पर जायसवाल ने स्पष्ट जवाब दे दिया है।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से जब यह पूछा गया कि क्या भारतीय जनता पार्टी 109 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है और सिर्फ एक अफवाह है। इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है। मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पूरी जिम्मेदारी से यह बात कह रहा हूं।


वहीं महागठबंधन के बिहार बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि अगर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो हम सभी मिलकर चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे लेकिन अभी तो सिर्फ प्रारंभिक चरण है, 10 दिनों में नतीजे सामने आ जाएंगे। अगर कोई समस्या होगी, तो उस पर विचार किया जाएगा।


वहीं पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को राहुल गांधी की गाड़ी पर नहीं चढ़ने देने के मामले में दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें