ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Politics: फूलन देवी स्मृति सभा में शामिल हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी, वीरांगना को बताया प्रेरणास्रोत

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर में आयोजित फूलन देवी स्मृति सभा में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि वह पिछड़े और दलित समाज की अस्मिता थीं।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे और मुजफ्फरपुर क्लब में वीरांगना फूलन देवी स्मृति सभा में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने वीरांगना फूलन देवी की तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वीरांगना फूलन देवी हमारी प्रेरणास्रोत हैं।


इस स्मृति सभा में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े, वंचित और दलित समाज के संघर्ष का इतिहास है। वह निषाद, मल्लाह, बिंद, कश्यप, माझी समाज की अस्मिता और सामाजिक न्याय का प्रतीक बन गई थीं। उन्होंने कहा कि फूलन देवी सांसद बनकर निषाद, बिंद, मल्लाह, कश्यप समाज को उनका हक और सम्मान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया था। आज हम उन्हीं के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।   


मुकेश सहनी ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि इस कार्यक्रम में फूलन देवी को याद किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए बताया गया कि महिलाएं सिर्फ चूड़ी नहीं पहनती, बल्कि उनके साथ अन्याय होने पर बदला लेना भी जानती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यक्रम सभी जिलों में आयोजित किया जा रहा है।  


मुजफ्फरपुर को निषाद समाज की राजधानी बताते हुए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब चुनाव का समय है और सभी लोग मजबूती के साथ इसमें जुटें। महागठबंधन की सरकार बनाइए और पिछड़ा के बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाइए। जब गरीबों की सरकार बनेगी, तो समस्या भी हल होगी। सामाजिक न्याय मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आज वोट चोरी करने का कार्य हो रहा है।  


उन्होंने कहा कि बिहार में 70 हजार करोड़ रुपये गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी, तो जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा। इस मौके पर नुरुल होदा, बीके सिंह, महावीर सहनी, मनोज सहनी और बिजेंद्र सहनी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें