ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: पूर्व मंत्री बीमा भारती की बेटी ने थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप, SP से की कार्रवाई की मांग

Bihar Politics: पूर्व मंत्री बीमा भारती की बेटी और जिला परिषद सदस्य रानी भारती ने भवानीपुर थानाध्यक्ष पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और रूपौली से पांच बार विधायक रह चुकीं बीमा भारती की बेटी तथा जिला परिषद सदस्य रानी कुमारी उर्फ रानी भारती ने भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पर अमर्यादित और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इस संबंध में रानी भारती ने शुक्रवार को पूर्णिया एसपी से निष्पक्ष जांच और थानाध्यक्ष के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।


रानी भारती ने अपने आवेदन में कहा कि वह 27 जुलाई की शाम को अपनी एक व्यक्तिगत समस्या लेकर भवानीपुर थाना पहुंची थीं। इस दौरान उनकी मां बीमा भारती भी उनके साथ उपस्थित थीं। रानी का आरोप है कि थाने में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने उनके साथ सार्वजनिक रूप से अत्यंत अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिससे उन्हें गंभीर मानसिक आघात पहुंचा और उनके आत्म-सम्मान को ठेस लगी।


रानी भारती ने कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार केवल प्रशासनिक मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं है, बल्कि इससे समाज में पुलिस की नकारात्मक छवि भी बनती है। उन्होंने एसपी से अनुरोध किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रिपोर्ट- प्रफुल्ल झा, पूर्णिया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें