ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: 71 हज़ार करोड़ के महाघोटाला पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, ट्रिपल ‘M’ के जरिए खोल दी पोल

Bihar Politics: CAG रिपोर्ट में 71 हजार करोड़ के घोटाले पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा। ट्रिपल ‘M’ (मटन, मछली, मुसलमान) के जरिए सरकार पर जनता को भटकाने का आरोप लगाया और डबल इंजन सरकार को बताया भ्रष्टाचार की इंजन।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश किए गए सीएजी की रिपोर्ट में 71 हजार करोड़ रुपए का हिसाब नहीं मिल रहा है। अब विपक्ष इसे महाघोटाला बताकर सरकार के खिलाफ हमलावर हो गया है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के बाद अब तेजसवी यादव ने भी सरकार पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि सरकार 71 हज़ार करोड़ के महाघोटाला कर जनता को मटन, मछली, मुसलमान के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।


तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, “क्रोनोलॉजी समझिए! पहले CAG प्रमाणित 71 हज़ार करोड़ का महाघोटाला करिए फिर जनता को मटन, मछली, मुसलमान जैसे महत्वहीन मुद्दों में उलझाइए! फिर भी जनता सवाल करे तो तेजस्वी द्वारा विकास की घोषणा को कॉपी कर जनता को भरमाने की कोशिश कीजिए। विज्ञापनों के सहारे मीडिया को कंट्रोल करने जी कोशिश कीजिए”। 


तेजस्वी ने आगे लिखा, “चुनाव आयोग और प्रशासन के सहयोग से बिहार की जनता के वोट को छीनने की कोशिश कीजिए। लेकिन ये हकीकत नहीं जानते कि बिहार का युवा, बिहार की जनता, बिहार के पत्रकार, बिहार का एक एक नागरिक , जागरूक और स्वाभिमानी है। वो तानाशाहों को और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने वाला है। इस बार बुरी तरह से बिहार के पटल से इनका सूपड़ा साफ़ करेगा बिहार!”


तेजस्वी यादव ने अपने इस पोस्ट के साथ एक अखबार में छपी खबर की कटिंग और सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में लिखा गया, “घोटालों की तेज रफ्तार, ये है असली डबल इंजन सरकार”। पोस्टर में पीएम मोदी को कहते दिखाया गया है कि मैं बिहार की जनता को म से मछली, मटन, मुसलमान में उलझाता हूं। जिसपर सीएम नीतीश को कहता दिखाया गया है “मैं सरकार को म से 71 हजार करोड़ के महाघोटाले मे लगाता हूं।”

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें