ब्रेकिंग
सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?Bihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालसीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?Bihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

Bihar Politics: ‘RJD को मुसलमानों की चिंता नहीं, सिर्फ BJP का डर दिखाकर उनका वोट लिया’ प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

Bihar Politics: किशनगंज में जन सुराज के कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने RJD और महागठबंधन पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इन्होंने सिर्फ BJP का डर दिखाकर मुसलमानों से वोट लिया। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समाज बदलाव चाहता है और जन सुराज उसकी आवाज बनेगा।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी ने किशनगंज के मदरसा अंजुमन इस्लामिया मैदान में ‘बिहार बदलाव इजलास’ का आयोजन किया। इजलास को संबोधित करने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए राजद और महागठबंधन पर हमला किया। 


उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन के लोगों को अगर मुसलमानों की इतनी चिंता है तो बतायें कि पिछले 30 साल से क्यों नहीं मुस्लिम बच्चों के लिए पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था की? किशनगंज में कितने स्कूल, यूनिवर्सिटी बनवा दिए? इन्होंने सिर्फ भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया।


वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार जदयू को 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। मैंने पहले बंगाल में भाजपा के बारे में भी कहा था कि उन्हें 100 सीटें नहीं आयेंगी और अब जदयू के बारे में भी कह रहा हूं।


इससे पहले इजलास को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी यात्रा से आज करीब सवा करोड़ लोग जुड़े हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम हैं। मुस्लिम समाज ने जन सुराज को जोड़ने में बड़ी भूमिका अदा की है, इसके लिए आपका शुक्रिया करते हैं। मुसलमान समाज के लोग आज तक लालटेन का तेल बनकर जलते रहे हैं। लेकिन अब लालटेन की रौशनी बुझने वाली है।


उन्होंने कहा कि आपके वोट की बड़ी क़ीमत है। इसलिए भीड़ का हिस्सा मत बनिए। हमलोग हैं, आपके लिए लड़ेंगे। आप अल्लाह को छोड़कर किसी से मत डरिए। आपने इतना सबकुछ देख लिया, भाजपा, मोदी-योगी का शासन, यूसीसी-एनआरसी देख लिया। अब क्या डरना है?


प्रशांत किशोर ने सम्मेलन में कहा कि भाजपा को सिर्फ 40% हिन्दू समाज का वोट मिला है। हिंदुओं की आधी आबादी ऐसी है, जो गांधी, बाबासाहब, लोहिया, समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा को मानती है। यह लोग कभी भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। गांधी को, लोहिया को या समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा मानने वाले लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है, भाजपाइयों ने नहीं लड़ी। अगर ऐसे हिन्दुओं के साथ 20% मुस्लिम भी आ गए तो जो समीकरण बनेगा, वह भाजपा को हरा देगा। जन सुराज की कोशिश है कि उन हिन्दुओं के साथ मुस्लिम समाज को जोड़कर भाजपा को शिकस्त दी जाए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें