ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

VIP की नाव पर सवार होकर मझधार से निकलना चाहती है बीजेपी, लेकिन यह संभव नहीं: मुकेश सहनी

Bihar Politics: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मोतिहारी के केसरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वीआईपी केसरिया से प्रत्याशी उतारेगी और महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मोतिहारी के केसरिया विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और वहां आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया तथा लोगों से मुलाकात की।  


वीआईपी समर्थित विधान पार्षद महेश्वर सिंह की तारीफ करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि केसरिया सीट से वीआईपी अपना प्रत्याशी उतारेगी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए सहनी ने कहा कि महागठबंधन के प्लेटफॉर्म पर ही सीट और प्रत्याशी का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका दौरा पूरे प्रदेश में चल रहा है।  


उन्होंने लोगों से इस बार महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अस्वस्थ हो गए हैं, उनसे अब बिहार संभल नहीं रहा है। हम लोग लालू यादव की विचारधारा को लेकर चलने वाले लोग हैं। सभी धर्म, वर्ग के लोगों का कल्याण करना हमारी प्रतिबद्धता है।  


बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि युवा अगर नेतृत्व में आएगा तो बिहार का विकास तय है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच हम लोग काम करेंगे। मुकेश सहनी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा अभी हमारे नाव पर सवार होकर मझधार से निकलना चाहती है लेकिन यह अभी संभव नहीं है। भाजपा ने हमें धोखा दिया है। उनका अब कोई आवेदन स्वीकार नहीं होना है।  


उन्होंने तेजस्वी यादव को छोटा भाई बताते हुए कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दल मिलकर नया बिहार बनाएंगे। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसमें हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़कर देख ले। सहनी ने साफ कहा कि जो भी तय होगा वह महागठबंधन की बैठक में होगा। 


मुकेश सहनी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि यहां से कई लोगों की टिकट को लेकर दावेदारी है लेकिन किसी एक ही को टिकट मिलना है। उन्होंने दावा किया कि केसरिया सीट से हमारी दावेदारी है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव वरुण विजय और नुरुल होदा भी उपस्थित रहे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें