ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Politics: 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मखाना किसानों से मिले VIP चीफ मुकेश सहनी, राहुल गांधी को बताया पूरा प्रोसेस

Bihar Politics: वोटर अधिकार यात्रा के तहत कटिहार पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मखाना किसानों से मुलाकात की और राहुल गांधी को मखाना उत्पादन की पूरी प्रक्रिया समझाई। सहनी ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने का भरोसा भी दिलाया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में कटिहार पहुंचे और मखाना किसानों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। 


दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन की एसआईआर के खिलाफ निकाली गई यह यात्रा सातवें दिन आज कटिहार पहुंची। यहां मखाना किसानों से नेताओं ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। 


वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी मखाना किसानों के साथ तालाब में उतरे और मखाना निकाला तथा  बाद में गर्म भूंजे हुए मखाना को फोड़ कर राहुल गांधी को दिखाया। उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को तालाब से लेकर पूरी तरह तैयार करने की विधि समझाई।


वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने मखाना किसानों की समस्याओं को लेकर कहा कि इनको लेकर सरकार ने भाषण तो खूब दिए लेकिन इनके दिन अभी तक नहीं सुधरे। ये दिन रात एक कर मखाना तैयार करते हैं लेकिन इसकी कीमत आज तक इन्हें नहीं मिलती। शहर में मखाने की कीमत एक हजार किलोग्राम है लेकिन इन्हें यहां कम कीमत मिलती है।


बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मखाना किसानों को भरोसा देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इनकी जिंदगी में भी खुशहाली आएगी और इनके घरों में इनके उत्पाद की अच्छी कीमत मिले ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें