ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: महागठबंधन विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला, सदन में सरकार को घेरने की तय हुई रणनीति; क्या बोले तेजस्वी यादव?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। महागठबंधन विधायक दल की बैठक में तय हुआ कि मतदाता सूची पुनरीक्षण, अपराध और SIR के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कराए जा रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सदन के बाहर और भीतर जोरदार हंगामा मचाया। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद महागठबंधन विधायक दल की अहम बैठक हुई जिसमें अगले चार दिनों के भीतर सदन में सरकार को घेरने की रणनीति तय हुई। बढ़ते अपराध और एसआईआऱ के खिलाफ विपक्ष के विधायक मंगलवार को काला कपड़ा पहनकर विधानसभा आएंगे।


विधायक दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बताया कि आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है। अभी महागठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई है। हमलोगों ने स्पीकर से मांग की है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के मामले पर विधानसभा में चर्चा कराई जाए। 


तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र जिंदा रह और उसका अस्तित्व न मिटाया जाए, इसके लिए हमलोग यह लड़ाई लड़ेंगे। अगर सरकार और विधानसभा स्पीकर चर्चा के लिए तैयार नहीं होंगे तो आने वाले समय में इन्हें जवाब देते नहीं बनेगा। इसको लेकर हमने सभी नेताओं को चिट्ठी लिखी है। 


तेजस्वी ने कहा कि संसद में भी विपक्षी दल इस मुद्दे को मजबूती के साथ उठा रहे हैं। इसके साथ ही साथ बिहार में भी मंगलवार को बहुत मजबूत तरीके से हमलोग इस मुद्दे को उठाने जा रहे हैं। सरकार को किसी भी कीमत पर इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराना ही पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को महागठबंधन के सभी विधायक काला कपड़ा पहनकर सदन पहुंचेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें