ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: महागठबंधन में चल रहा गजब का खेल, सीट बंटवारा हुआ नहीं और कांग्रेस चुन रही उम्मीदवार

Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति अभी नहीं बनी है, लेकिन कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमिटी बनाकर उम्मीदवारों का चयन शुरू कर दिया है। इससे सहयोगी दलों में हलचल तेज हो गई है।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: महागठबंधन में अभी सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर साफ नहीं है. दलों के बीच सीट शेयरिंग कब होगी और उसकी घोषणा कब होगी इसकी भी जानकारी किसी के पास नहीं. लेकिन इस बीच कांग्रेस ने बडा फैसला ले लिया है. कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमिटी की घोषणा कर दी है. अब सवाल ये उठ रहे हैं कि जब सीट ही तय नहीं है तो कांग्रेस कैसे उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाएगी.


कांग्रेस का फैसला महागठबंधन में मची खलबली

कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमिटी के गठन की घोषणा कर दी है. कांग्रेस के 11 नेता मिलकर कांग्रेस के उम्मीदवार खोजेंगे. लेकिन कांग्रेस के इस फैसले के महागठबंधन के घटक दलों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं कि सीट बंटा नहीं तो उम्मीदवार के चयन का क्या मतलब.


कांग्रेस को 70 सीटें मिलेंगी ये भी तय नहीं

कांग्रेस को सीट शेयरिंग में 70 सीटें ही मिलेंगी ये अभी तय नहीं है. बीते चुनाव परिणाम से सबक लेते हुए इस बार आरजेडी कांग्रेस को मजबूत कैंडिडेट के हिसाब से सीटे देने की तैयारी कर रही है. वहीं कांग्रेस ने भी बीते चुनाव में आरजेडी पर हारने वाली सीटों को दिए जाने का आरोप लगाया था. आरजेडी ने भी आरोप लगाया था कि अगर कांग्रेस 20 ज्यादा सीट लेने पर दवाब नहीं बनाती तो तेजस्वी यादव की सरकार बन जाती.


आरजेडी ने कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमिटी पर दिया जवाब

आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा है कि सभी पार्टियां अपने उम्मीदवार खोजती हैं. कांग्रेस भी खोज रही है. सीट शेयरिंग के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी. जल्द सीट शेयरिंग भी हो जाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें