ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Ahmedabad Air India Plane Crash:166 पीड़ित परिवारों को एअर इंडिया ने दिया मुआवजा, 52 मृतकों के परिजनों को भी जल्द मिलेगा इतना पैसा

Ahmedabad में हुई Air India की फ्लाइट AI-171 दुर्घटना के 166 पीड़ित परिवारों को ₹25 लाख का मुआवजा दिया गया है। 52 अन्य मृतकों के परिवारों को भी जल्द मुआवजा मिलेगा। टाटा समूह ने 'AI-171 मेमोरियल ट्रस्ट' बनाकर एक करोड़ की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया

DELHI
अहमदाबाद विमान हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ahmedabad Air India Plane Crash: पिछले महीने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के 166 पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा एअर इंडिया ने दिया है।  52 मृतकों के परिजनों को भी जल्द मुआवजे की राशि दी जाएगी। इसे लेकर प्रक्रिया जारी है। एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी। वही इसकी चपेट में आने से कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी।


एअर इंडिया की विमान में जान गंवाने वाले 229 यात्रियों में से 166 परिवारों को ₹25 लाख का मुआवजा दिया गया है। एयरलाइन ने बताया कि अन्य 52 मृतकों के दस्तावेजों की जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें भी मुआवजा जल्द दिया जाएगा। बता दें कि 12 जून को दोपहर 1 बजकर 38 मिनिट पर विमान ने उड़ान भरी थी और 1 बजकर 40 मिनट पर यह हादसा हुआ था। 


बी. जे. मेडिकल कॉलेज छात्रावास पर विमान गिरा था जिससे पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गया और उस वक्त कैंटिन में खाना खा रहे 29 लोगों की जान चली गयी। इस हादसे में कुल 270 लोगों की जान चली गयी थी। इस हादसे के बाद टाटा समूह ने 'AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट' की स्थापना की।


 ट्रस्ट ने हर मृतक के परिजनों को एक करोड़ की अनुग्रह राशि देने का वादा किया है। वही इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो चुके बी.जे. मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के पुनर्निर्माण में भी सहायता दिये जाने की भी बात कही थी। ट्रस्ट उन सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, मेडिकल स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सरकारी कर्मचारियों की भी मदद करेगा जिन्होंने हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें