ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Politics: ‘वोटर अधिकार यात्रा जनता को गुमराह करने का प्रयास’ बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह का अटैक

Bihar Politics: अररिया में वोटर अधिकार यात्रा को लेकर बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कांग्रेस और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए इसे जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया। उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव की मंशा पर सवाल उठाए।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के अररिया दौरे पर स्थानीय बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इसे जनता को भ्रमित करने का एक असफल प्रयास बताया है। सांसद ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी ने देश पर शासन किया लेकिन न तो गरीबों का जीवन सुधरा, न ही युवाओं को रोजगार मिला और न ही किसानों को उनका उचित अधिकार। अब राहुल गांधी तथाकथित यात्राओं के माध्यम से जनता की भावनाओं से खेलना चाहते हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं हों या फिर देशभर में आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास इन सबका लाभ अररिया समेत पूरे देश की जनता को मिल रहा है।


सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने वाले नेताओं का भी कोई ठोस विज़न नहीं है। तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके राज में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही पहचान बन गई। वे आज युवाओं के हक की बात कर रहे हैं। दीपांकर भट्टाचार्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वामपंथ की राजनीति ने बिहार को केवल आंदोलन और अशांति दी है,विकास नहीं।


वहीं पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि अवसरवादिता और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा उनकी राजनीति में कोई ठोस विचारधारा नहीं है। सांसद ने कहा कि यह तथाकथित महागठबंधन केवल सत्ता की भूख से प्रेरित है,न कि जनता के विकास के लिए। अररिया की जनता सब कुछ समझती है और आने वाले चुनावों में एक बार फिर इन ढोंग और दिखावे की राजनीति को नकार देगी।

रिपोर्ट:- राजेश कुमार

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें