ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग से पहले ताबड़तोड़ उम्मीदवारों का एलान कर रही JDU, एक और कैंडिटेट की घोषणा की

Bihar Election 2025: बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर NDA में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसी बीच जेडीयू ने एक और सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. मंत्री अशोक चौधरी ने केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा के नाम का एलान किया है.

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार NDA के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी शुरुआत बक्सर से की थी। उन्होंने बक्सर के राजापुर विधानसभा सीट से संतोष निराला को उम्मीदवार घोषित किया था।


इसके बाद सोमवार की देर शाम एक और तस्वीर सामने आई जिसमें राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सी सीएम आवास में जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजकुमार सिंह ने फेसबुक पर तस्वीरें शेयर की। ऐसे में बेगूसराय के मटिहानी से राजकुमार सिंह का टिकट कंफर्म माना जा रहा है हालांकि फिरहाल इसको लेकर जेडीयू की तरफ से कोई औपचारिक एलान नहीं किया गया है।


उन्होंने फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, “आज का दिन मेरे लिए अत्यंत विशेष और अविस्मरणीय रहा! बिहार के यशस्वी, कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी से स्नेहिल मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने मुझे अपार स्नेह, आत्मीयता प्रदान किए। इनकी कार्यशैली, संवेदनशील दृष्टिकोण और जनता के कल्याण के प्रति निष्ठा ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है साथ ही सरलता और सहज व्यवहार इस बात का प्रमाण है कि बिहार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाला नेतृत्व कितना जमीन से जुड़ा हुआ है। मैंने मुलाकात के दौरान मटिहानी विधानसभा की विभिन्न समस्याओं और जन-अपेक्षाओं को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ मेरी बातों को सुना और तत्काल संबंधित अधिकारियों को अविलंब कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही मैंने उनसे बेगूसराय में चल रहीं विकास के कार्यों की समीक्षा करने को लेकर बेगूसराय आने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने सकारात्मक भाव से स्वीकार किया। मुख्यमंत्री जी से मिली प्रेरणा और आशीर्वाद को मैं अपनी मटिहानी विधानसभा की जनता की सेवा में और अधिक समर्पण के साथ समर्पित करुंगा। यह मुलाकात मटिहानी विधानसभावासियों सहित मेरे लिए सम्मान एवं गौरव का पल रहा”।


इसी बीच जेडीयू ने एक और उम्मीदवार का एलान कर किया है।मंगलवार को मोतिहारी के केसरिया में आयोजित एक एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया के सामने यहां से उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। अशोक चौधरी ने कहा कि केसरिया सीट से वर्तमान विधायक शालिनी मिश्रा ही इस बार भी एनडीए की प्रत्याशी होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए इस सीट पर दोबारा जीत दर्ज करेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम इस बार 2010 से भी ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने जा रहे हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें