ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार को कोई ‘डगरा के बैगन’ न समझे, फर्स्ट हों या थर्ड, CM वही रहेंगे’ किसे चेतावनी दे रहे बिहार के मंत्री?

Bihar Politics: बिहार के मंत्री महेश्वर हजारी ने समस्तीपुर में नीतीश कुमार के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें नजरअंदाज कर कोई सरकार नहीं बन सकती।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने रविवार को एक बड़ा सियासी बयान दिया है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से एनडीए के घटक दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हल्के में लेना भूल होगी।


मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि कोई यह न समझे कि नीतीश कुमार ‘डगरा के बैगन’ हैं। उन्हें समझना चाहिए कि नीतीश कुमार जिधर रहेंगे, सरकार भी उसी की बनेगी। हजारी ने दो टूक कहा कि नीतीश कुमार फर्स्ट डिवीजन में पास हों या थर्ड डिवीजन में, बिहार के मुख्यमंत्री वही रहेंगे। उन्हें नजरअंदाज कर कोई भी सरकार नहीं बन सकती।


यह बयान उन्होंने समस्तीपुर में आयोजित मोटर वाहन संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब एनडीए शामिल लोजपा(रामविलास) की तरफ से राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमले बोले जा रहे हैं। खुद चिराग पासवान घूम-घूमकर लोगों से सरकार की खामियां गिना रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें