ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: बिहार में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का मामला, BJP एमएलए से EOU ने तीन घंटे तक की पूछताछ; अब JDU विधायक की बारी

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में ईओयू की जांच तेज है गई है. भाजपा विधायक भागीरथी देवी से ईओयू ने तीन घंटे तक पूछताछ की. अब जेडीयू विधायक दिलीप राय से भी पूछताछ हो सकती है.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में फरवरी 2024 में हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। मंगलवार को ईओयू ने रामनगर से बीजेपी विधायक भागीरथी देवी से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान कई अहम जानकारियां सामने आईं हैं, जो आगे की जांच में मदद करेंगी।


ईओयू सूत्रों के अनुसार, अब बुधवार को जेडीयू विधायक दिलीप राय से भी पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव से भी ईओयू ने करीब 4 घंटे तक सवाल-जवाब किया था। इस मामले में अब तक पूर्व विधायक बीमा भारती, डॉ. संजीव, मोनू कुमार, और इंजीनियर सुनील जैसे अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा चुकी है।


बता दें कि फरवरी 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ था। आरोप है कि फ्लोर टेस्ट से पहले सरकार गिराने की कोशिश के तहत कई विधायकों को मंत्री पद और 10-10 करोड़ रुपये के प्रलोभन दिए गए थे। 


इसको लेकर 11 फरवरी 2024 को जेडीयू विधायक सुधांशु कुमार ने पटना के कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें महागठबंधन की ओर से एनडीए विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया गया था। जांच में तेजी के साथ अब मामला एक बार फिर सुर्खियों में है और आने वाले दिनों में और नेताओं की पूछताछ हो सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें