ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, महुआ सीट से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव; बनाई नई टीम

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने एलान किया है कि वे 2025 में महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ नामक एक ओपन प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की है। यह कदम RJD के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार वे महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।


तेज प्रताप ने बताया कि उन्होंने 'टीम तेज प्रताप यादव' नाम से एक ओपन प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक सामाजिक मंच है। इसका उद्देश्य सभी वर्गों, खासकर युवाओं को जोड़ना और उन्हें प्रतिनिधित्व देना है। उन्होंने कहा कि हमारा दरवाजा सबके लिए खुला है।


हालांकि, तेज प्रताप ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी नई पार्टी की लॉन्चिंग की योजना नहीं है। उनका कहना है कि वे महुआ को लेकर भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और महुआ को हम जिला बनाएंगे, यह हमारी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि अगर आरजेडी ने किसी और को टिकट दिया, तो जनता उसे हराने का काम करेगी।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेज प्रताप का यह कदम न सिर्फ आरजेडी के लिए नई चुनौती बन सकती है, बल्कि महुआ सीट पर दिलचस्प मुकाबले की भी नींव रखता है। बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर के महीने में बिहार में विधानसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें