ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर JDU की बड़ी बैठक खत्म, सीएम नीतीश ने सेट कर दिया जीत का फॉर्मूला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं. सीएम ने गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक पर जीत का फॉर्मूला बताया है.

Bihar Election 2025
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होती जा रही है। चुनाव से पहले सभी दलों ने पार्टी और संगठन को धार देने का काम शुरू कर दिया है। इसी बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने आवास पर पार्टी की अहम बैठक बुला ली। बैठक में सीएम नीतीश ने विधानसभा चुनाव में जीत का फॉर्मूला सेट कर दिया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीएम आवास में चल रही बड़ी बैठक खत्म हो गई है। सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी के राज्य स्तर के पदाधिकारियों और जिला स्तर के पदाधिकारी को बुलाया था। सीएम ने बैठक में एक फार्मूला दिया है। सीएम ने पार्टी पदाधिकारियों को 225 सीटों पर जीत का फॉर्मूला तय किया है और विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरे जी जान से जुट जाने का निर्देश दिया है।


मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने के बाद बाहर निकले पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 2025 से 30 फिर से नीतीश का फार्मूला दे दिया है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार को बनाना है। मुख्यमंत्री ने जो फार्मूला दिया है उसे लेकर जा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर किस तरीके से पार्टी के लिए काम करना है इसको लेकर भी सीएम ने निर्देश दिया है।


बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार सरकार का मौजूदा कार्यकाल 23 नवंबर 2020 से शुरू होकर 22 नवंबर 2025 तक है। इसलिए चुनाव उससे पहले, सितंबर से अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित कराए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सितंबर-अक्टूबर में लागू हो सकती है। वोटिंग और मतगणना अक्टूबर अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें