ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: कांग्रेस के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष में हो गई भिड़ंत, एक-दूसरे को दिखाने लगे आईना

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राजेश राम और पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यह पूरा वाकया विधानसभा परिसर में हुआ, जिसका वीडियो कांग्रेस ने जारी किया है।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: मानसून सत्र के आखिरी दिन विधान सभा में काफी गहमागहमी रही. काले कपडे को लेकर जहां खूब आरोप प्रत्यारोप का दौर चला. वहीं एक तस्वीर ऐसी भी आई जो सुर्खियों में बन गई. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष का आमना सामना हो गया. सात सेकेंड की इस मुलाकात में ही दोनों ने एक दूसरे को आईना दिखा दिया.


आमने-सामने हुए अशोक चौधरी और राजेश राम

विधान सभा के मौनसून सत्र के आखिरी दिन जहां काले कपडे को लेकर नीतीश कुमार राबडी देवी आमने सामने आ गए. वहीं एक मौका ऐसा भी आया जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष आमने सामने आ गए. दरअसल विधानसभा के पोर्टिको में मंत्री अशोक चौधरी और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम की मुलाकात हो गई. इस मुलाकात के सात सेकेंड का विजुअल भी अब वायरल हो रहा है. कांग्रेस का आरोप है कि इस मुलाकात के दौरान अशोक चौधरी ने राजेश राम के साथ दुर्वयवहार किया.


ऐसा क्या हुआ कि राजेश राम हुए नाराज

कांग्रेस का आरोप है कि इस छोटी सी मुलाकात के दौरान अशोक चौधरी ने राजेश राम के साथ दुर्वयवहार कर दिया. अब आपको बताते हैं कि इस मुलाकात के दौरान अशोक चौधरी ने राजेश राम को क्या कहा. दरअसल अशोक चौधरी ने राजेश राम को कहा कि 2015 में नीतीश कुमार का पैर पकड कर मैंने ही आपको टिकट दिलाया था और आज आप नीतीश कुमार का विरोध कर रहे हैं. अशोक चौधरी का दावा सुनकर राजेश राम ने भी जवाब दे दिया. राजेश राम ने कहा कि हमलोगों ने भी सोनिया गांधी का पैर पकडकर आपको अध्यक्ष बनाया था और आप चले गए.


कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

कांग्रेस की ओर से राजेश राम और अशोक चौधरी की मुलाक़ात का वीडियो जारी किया गया है. कांग्रेस ने इस मुलाक़ात के दौरान अशोक चौधरी पर राजेश राम के साथ दुर्व्यव्हार का आरोप लगा दिया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें