ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खोला खजाना, इन खिलाड़ियों को 10 लाख देगी बिहार सरकार

Bihar Politics: हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है। सरकार हर खिलाड़ी को 10 लाख और सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपये सम्मान राशि देगी।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बड़ा एलान कर दिया है। बिहार के राजगीर में खेले गए हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने की जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीम के हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपए और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपए की सम्मान देने की घोषणा कर दी है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है”। 


सीएम ने आगे लिखा, “हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन हेतु राज्य सरकार ने सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। हीरो एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपए और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। भारतीय हॉकी टीम को भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं”।


बता दें कि नालंदा के राजगीर स्थित खेल अकादमी में आयोजित हीरो एशिया कप हॉकी मैच में भारत ने कोरिया के खिलाफ रविवार को शानदार जीत हासिल की है। यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हुआ था। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमों ने भाग लिया। 


जीत के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी थी और अब उन्होंने हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को बिहार सरकार की तरफ से 10-10 लाख रुपए देने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही साथ सरकार सपोर्टिंग स्टाफ को भी 5-5 लाख रुपए की सम्मान राशि देगी। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें