ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 41 एजेंडों पर लगी मुहर; पत्रकार संशोधन पेंशन नियमावली को मिली मंजूरी

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्तावों पर मुहर लगी। पत्रकार पेंशन नियमावली संशोधन, सफाई कर्मचारी आयोग गठन, डॉक्टरों की बर्खास्तगी समेत कई अहम फैसले लिए गए।

Bihar Cabinet Meeting
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 41 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगी है। सरकार नेबिहार पत्रकार संशोधन पेंशन नियमावली को अपनी मंजूरी दे दी है।


दरअसल, बिहार केबिनेट की बैठक में कुल 41 प्रस्तावों पर मंत्रीपरिषध की मुहर लगी है। सरकार ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही साथ गन्ना उद्योग विभाग के भर्ती सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है। बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण प्रस्ताव को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। 


वहीं बिहार पत्रकार संशोधन पेंशन नियमावली को सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही साथ बिहार पशु चिकित्सा सेवा नियमावली को भी मंजूरी मिली है। वहीं बिहार अमीन संवर्ग नियमावली को मंजूरी दी गई है। सरकार ने प्राथमिक स्कूलों को बनाए जाने को लेकर 270 करोड रुपए की मंजूरी दी है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में इक्विपमेंट खरीदे जाएंगे, इसको लेकर 270 करोड़ की मंजूरी दी गई है।


वहीं ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोप में 60 डॉक्टर को सेवा से बर्खास्त किया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग नियुक्ति प्रस्ताव को संशोधन के साथ मंजूरी मिली है। बिहार राज्य युवा आयोग के कुल 6 पदों को सृजन की सरकार ने मंजूरी दी है। वहीं अब बिहार विधानमंडल के सदस्यों और न्यायिक सेवा के पदाधिकारी, राज्य सेवा के पदाधिकारी और आश्रितों को आयुष चिकित्सा पद्धति से कराई गई चिकित्सा के पैसे मिलेंगे।


कैबिनेट की बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से सीतामढ़ी जिला में पुनौरा धाम मंदिर के पास पर्यटकीय विकास एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने के लिए 120 करोड़ 58 लाख 67,175 रुपए की राशि को संशोधित करते हुए। 50 एकड़ भूमि अधिग्रहित के नामित राशि 165 करोड़ 57 लाख 16 हजार 104  रुपए किया गया। वहीं पटना से एम्स NH98 से दीघा रेल सह सड़क पुल से अशोक राजपथ के अतिरिक्त कनेक्टिविटी के लिए 1368 करोड़ 46 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।









इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें