ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा किया वादा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी के फैसले पर कैबिनेट की लगी मुहर

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले किया वादा निभाया है. लंबे समय से मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रही राज्य की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी के फैसले को कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है.

Bihar Cabinet Meeting
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपने उस वादे को पूरा कर दिखाया है, जिसमें उन्होंने बिहार की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी करने का एलान किया था। पटना में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की जनता को सौगात पर सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को बड़ी सौगात देने का एलान किया था। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही थीं। उनकी पुरानी मांग को पूरा करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने सेविका-सहायिका के मानदेय को बढ़ाने का एलान किया था।


मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। बैठक में कैबिनेट ने विभिन्न विभागों के कुल 25 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी। इन 25 एजेंडों में समाज कल्याण विभाग का वह प्रस्ताव भी शामिल था जिसमें सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय को बढ़ाने का वादा किया था। 


अब आंगनबाड़ी सेविका को प्रति महीने 9000 और सहायिका को 4500 रुपए मानदेय के तौर पर मिलेंगे। पहले सेविका का मानदेय 7000 और सहायिका का मानदेय 4000 था, जिसे सरकार ने बढ़ा दिया है। समाज कल्याण विभाग को इसके लिए प्रति वर्ष 345 करोड़ 19 लाख 20 हजार अतिरिक्त व्यय करने की स्वीकृति मिली है। बढ़ा हुआ मानदेय 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें