ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar News: नरेंद्र मोदी की मां पर की गई टिप्पणी के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, आज बिहार बंद

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन दिवंगत मां की हीराबेन मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज गुरुवार को बिहार बंद बुलाया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन दिवंगत मां की हीराबेन मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज गुरुवार को बिहार बंद बुलाया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा कर रही है, जो इस मुद्दे पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं।


यह बंद राजग (NDA) के सभी घटक दलों जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संयुक्त समर्थन से हो रहा है। दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा और एनडीए के नेताओं में तीव्र आक्रोश फैल गया। भाजपा नेताओं ने इसे "देश की हर मां का अपमान" बताया है। बीजेपी का बयान की ओर से प्रतिक्रिया आई कि "ये हर मां का अपमान है"


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा "यह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की मां का नहीं, देश की हर मां का अपमान है। हमारी संस्कृति में मां को देवतुल्य माना गया है और इस प्रकार की भाषा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हो सकती। यह टिप्पणी भारतीय जनमानस और संस्कृति का घोर अपमान है।


उन्होंने आम जनता से इस बंद में सहयोग करने और "राजनीतिक मर्यादाओं की रक्षा" के लिए कांग्रेस और राजद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। इसके साथ ही बिहार बंद की विशेष जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा को सौंपी गई है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राज्यभर में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। यह बिहार की राजनीति में पहली बार है जब भाजपा महिला मोर्चा किसी बड़े आंदोलन की अगुवाई कर रहा है। पार्टी इसे महिला सशक्तिकरण और नैतिक मूल्यों की रक्षा से जोड़कर देख रही है।


इसके लिए समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं, मेडिकल सुविधाएं, एंबुलेंस, और रेल सेवाओं को बंद से अलग रखा गया है। स्कूल, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बंद का असर देखने को मिल सकता है।


वहीं, इस संबंध में अभी तक कांग्रेस या राजद की ओर से इस टिप्पणी को लेकर कोई आधिकारिक माफ़ी या बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, विपक्ष के कुछ नेताओं ने इसे "गलती से की गई व्यक्तिगत टिप्पणी" बताया है, जबकि भाजपा इसे एक सुनियोजित राजनीतिक हमला बता रही है।


यह घटना आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल को और गर्म करने वाली साबित हो रही है। बीजेपी और एनडीए इस मुद्दे को लेकर राज्यव्यापी जनआंदोलन की ओर बढ़ सकते हैं, जबकि विपक्ष अब रक्षात्मक मुद्रा में आ गया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी ने बिहार की राजनीति को एक बार फिर उबाल पर ला दिया है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने इसे केवल एक राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक मुद्दा बताया है। अब देखना यह होगा कि इस विरोध का असर जनता और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर कितना पड़ता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें