ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Band News: राहुल गांधी पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत; बिहार बंद में होंगे शामिल

Bihar Band News: बिहार में महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। भोजपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में बंद समर्थकों ने ट्रेन और सड़क यातायात को ठप कर दिया है।

Bihar Band News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Band News: बिहार में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और चुनाव आयोग के नए पुनरीक्षण कानून के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुधवार को बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इस बंद में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया है। थोड़ी देर बाद वह बंद में शामिल होंगे।


दरअसल, विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान किया है। इस आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी करेंगे, जिसके लिए वह पटना पहुंचे हैं। पिछले 5 महीने में राहुल गांधी का यह सातवां बिहार दौरा होगा। ऐसी खबर है कि राहुल गांधी दिवंगत गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं।


बता दें कि तीन महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से पहले चुनाव आयोग बिहार में मतदाता सूची को अपडेट कर रही है लेकिन निर्वाचन आयोग के इस अभियान का कांग्रेस, राजद और महागठबंधन के अन्य घटक दल विरोध कर रहे हैं। महागठबंधन के सभी घटक दल मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण और जनविरोधी बता रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि गरीब,प्रवासी और वंचित तबकों के मताधिकार पर यह सीधा हमला है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें