ब्रेकिंग
बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बाबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा

Bihar Politics: बिहार बंद में राहुल, तेजस्वी के साथ शामिल हुए मुकेश सहनी, बोले- नहीं चलने वाली बीजेपी की साजिश

‎Bihar Politics: बिहार बंद के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ मुकेश सहनी भी सड़कों पर उतरे। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर गरीबों को वोट देने से वंचित करने की साजिश का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के प्रमुख नेता सड़कों पर उतरे। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पटना पहुंचे और महागठबंधन की ओर से आयोजित विरोध मार्च में शामिल हुए। इस विरोध मार्च में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी भी शामिल हुए और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विरोध जताया। 

‎बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य कर गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश हो रही है। चुनाव आयोग और भाजपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राशन कार्ड और आधार कार्ड को आप भले मान्यता नहीं दे रहे हैं, लेकिन यह तय है कि आपका षड्यंत्र बिहार में चलने वाला नहीं है। बिहार की जनता के साथ महागठबंधन के सभी साथी इसका मजबूती से सामना करने के लिए तैयार हैं। 

‎मुकेश सहनी ने लोगों से भी इसके लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अभी आगे भी जारी रहेगी और हम लोग अपने हक और अधिकार के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। ‎उन्होंने इस दौरान बिहार में महागठबंधन के चक्का जाम को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि सभी जिलों से जो सूचना मिल रही है, उसमें आम जनता भी स्वयं सड़कों पर उतरी और मतदाता पुनरीक्षण का विरोध किया। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य वापस लिया जाए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें