ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Band: 4 सितंबर को NDA का बिहार बंद, पीएम मोदी की मां को गाली देने पर विपक्ष के खिलाफ हल्ला बोल

Bihar Band: पीएम मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। बीजेपी के साथ साथ NDA के सभी दलों ने बंद को अपना समर्थन दिया है।

Bihar Band
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Band: महागठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पिछले दिनों राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में खुले मंच से पीएम मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक बातें कही गईं और प्रधानमंत्री को मां की गाली दी गई। इसको लेकर बीजेपी ने गुरुवार यानी 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। बीजेपी के बिहार बंद को NDA के सभी दलों का समर्थन है। इस दौरान रेल सेवा को छोड़कर सड़क और यातायात बंध रखने की अपील की गई है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा राज्य में कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन ने वोटर अधिक यात्रा निकाली थी, जिसका समापन 1 सिंतबर को पटना में हो गया। इस यात्रा के दौरान दरभंगा में खुले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई।


राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ साथ महागठबंधन के कई नेता मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान माइक से पीएम मोदी को मां की गालियां दी गई। इसको लेकर विपक्ष की खूब निंदा हुई। महागठबंधन की यात्रा खत्म होने के बाद बीजेपी ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं का विरोध जताने का फैसला लिया है। इसको लेकर गुरुवार को एनडीए ने सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया है।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से भद्दी गालियां दी गई। यह घटना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली है। मां मां होती है,चाहे वो राजद या कांग्रेस किसी की ही हो। मां भगवान की रूप होती है। किसी राजनीतिक प्लेटफार्म से मां को भद्दी भद्दी गालियां दी जाए यह कोई नहीं सोच सकता। क्या उस मा को गाली देने कोई सोच सकता? पूरे बिहार की धरती को शर्मशार किया गया। आज तक तेजस्वी और राहुल को एहसास नहीं है।


उन्होंने कहा कि 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बिहार बंद रहेगा। आपात सेवाएं और रेलवे को इस बंदी से अलग रख गया है। आम लोगों को आह्वान किया जाता है कि 4 को बिहार बंद का समर्थन दें। बंदी को सफल बनाने महिला मोर्चा कमान संभालेंगी। पहली बार महिला मोर्चा ऐसे बंद का मोर्चा संभाल रही हैं। NDA के सभी घटक दलों ने बंद को सहमति दी है।


उधर, पीएम मोदी ने जीविका दीदी के कार्यक्रम में इसको लेकर दुख जताया और विपक्ष ने मेरी मां को नहीं बल्कि देश की करोड़ों मां को गाली देने का काम किया है, उन्हें छठी मइया से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि जहां भी महागठबंधन के नेता दिखें उनका विरोध करें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें