ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Assembly Monsoon session: जब मतदाता ही नहीं रहेंगे तो चुनाव कैसे होगा? वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर बरसे भाई बीरेंद्र

Bihar Assembly Monsoon session: विधानसभा में वोटर लिस्ट मुद्दे पर आरजेडी नेता भाई बीरेंद्र का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि जब वोटर ही नहीं रहेंगे तो चुनाव कैसे होगा?

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत होने के दिन से ही विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सदन में चर्चा कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। आज तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया है। इस बीच आरजेडी के वरिष्ठ नेता भाई बीरेंद्र ने कहा है कि सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रही है।


आरजेडी के विरिष्ठ विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा है कि बिहार लोकतंत्र की जननी रही है और बिहार में ही लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। हमलोग जबतक जिंदा हैं बिहार में लोकतंत्र को समाप्त नहीं होने देंगे। सीआईए के नाम पर जो वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं उसके विरोध में और बिहार में जो गुंडा राज है उसके खिलाफ हमलोग काला कपड़ा पहनकर विरोध करेंगे।


उन्होंने कहा कि मीडिया को भी राज्य की जनता को बताना चाहिए कि विपक्ष उनके लिए है काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब जनता का नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं रहेगा तो सदन कैसे रहेगा। जब मतदाता ही नहीं रहेंगे तो चुनाव कैसे होगा। हमलोग हर दिन सदन में चर्चा के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं। हम अपनी मर्यादा में हैं और किस लिए हमलोग विरोध कर रहे हैं यह जनता जान रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें