ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष ने स्पीकर का रास्ता रोका, गिरते-गिरते बचे नंदकिशोर यादव

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्षी विधायकों ने मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ विरोध जताया। काला कपड़ा पहनकर आए विधायकों ने स्पीकर नंदकिशोर यादव का रास्ता रोका, जिससे वे गिरते-गिरते बचे।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानमंडल के दोनों ही सदनों में आज भारी हंगामे के आसार है। विपक्ष के विधायक काला कपड़ा पहनकर सदन पहुंचे हैं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विरोध कर रहे हैं। सदन के बाहर विपक्षी विधायकों ने स्पीकर नंदकिशोर यादव का रास्ता रोक दिया। इस दौरान वह गिरते-गिरते बचे। मार्थल ने किसी तरह से उन्हें अंदर पहुंचाया।


दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर करीब एक महीने से सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष इसे बीजेपी और चुनाव आयोग की साजिश करार देकर इसे वापस लेने की मांग कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलान किया था कि महागठबंधन के विधायक मानसून सत्र के दूसरे दिन काला कपड़ा पहनकर आएंगे और इसपर सदन में चर्चा की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।


पहले से तय कार्यक्रम के तहत महागठबंधन के विधायक काला कपड़ा पहनकर विधानसभा पहुंचे हैं और हंगामा शुरू कर दिया है। बिहार विधानसभा के बाहर पोर्टिको में काला कपड़ा पहनकर महागठबंधन की विधायक फिर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।


इस दौरान वहां विधानसभा के अध्यक्ष और किशोर यादव पहुंच गए लेकिन उन्हें अंदर जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  विपक्ष के विधायक उन्हें सदन के भीतर नहीं जाने दे रहे थे लेकिन सुरक्षा कर्मियों के काफी मशक्कत के बाद उन्हे अंदर ले गए। इस दौरान स्पीकर गिरने से बाल-बाल बचे। 

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें