ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Assembly Monsoon session: प्रह्लाद यादव को लेकर NDA में टकराव! MLA के समर्थन में उतरी बीजेपी; क्या बोले विजय सिन्हा?

Bihar Assembly Monsoon session: प्रह्लाद यादव को लेकर जेडीयू- बीजेपी में टकराव तेज हो गया है। ललन सिंह ने टिकट न देने का ऐलान किया, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने उनके समर्थन में कहा कि बीजेपी में विधायक ही नहीं, बूथ स्तर के कार्यकर्ता का भी सम्मान है।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Monsoon session: पिछले साल विधानसभा में विश्वासमत के दौरान आरजेडी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा क्षेत्र से विधायक प्रहलाद यादवको लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच टेंशन बढ़ती दिख रही है। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि इस बार प्रह्लाद यादव को किसी किमत पर टिकट नहीं मिलेगा लेकिन अब बीजेपी प्रह्लाद यादव के समर्थन में उतर गई है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि विधायक को तो छोड़ दीजिए, बीजेपी में बूथ लेबल कार्यकर्ता का भी सम्मान होता है।


दरअसल, साल 2024 में जब नीतीश कुमार आरजेडी का साथ छोड़कर फिर से बीजेपी के साथ आ गए थे, तब विधानसभा मे विश्वासमत के दौरान बड़ा खेला हो गया था। शक्ति परीक्षण से पहले विपक्षी पार्टियों के कई विधायक पाला बदल कर सत्ता पक्ष की बेंच पर जाकर बैठ गये थे। शक्ति परीक्षण के दौरान जिन विधायकों ने पाला बदला था, उनमें सबसे चौंकाने वाला नाम प्रहलाद यादव का था।


लंबे अर्से से लालू यादव औऱ आरजेडी से जुड़े प्रहलाद यादव के पाला बदलने की कल्पना किसी ने नहीं की थी लेकिन वे विपक्षी पार्टियों के बेंच से उठकर सत्ता पक्ष के साथ बैठ गये थे और नीतीश कुमार की सरकार ने 12 फरवरी 2024 को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया था और नीतीश कुमार की सरकार गिरते-गिरते बची थी लेकिन अब जेडीयू उसी प्रह्लाद यादव को टिकट से वंचित करने की बात कह रही है।


जेडीयू सांसद ललन सिंह ने लखीसराय के सूर्यगढ़ा में एलान किया था कि सूर्यगढ़ा जेडीयू की सीट है। जेडीयू अपने हिसाब से उम्मीदवार तय करेगा। जेडीयू अपने सामाजिक समीकरण को देखते हुए फैसला लेता है औऱ पार्टी सही समय पर अपना फैसला लेगी। उन्होंने कहा था कि एक बात तो तय है कि लखीसराय के आंतक प्रह्लाद यादव को जेडीयू किसी हालत में टिकट नहीं देगी।


आज विधानसभा की कार्यवाही के बीच सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव ने बीजेपी कोटे के दोनों डिप्टी सीएम से मुलाकात की और अपनी बातों को रखा। प्रह्लाद यादव से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे यहां बंधुआ मजदूर का भाव नहीं रखा जाता है और हर किसी की बात सुनी जाती है। विधायकों की समस्या का हमलोग समाधान करते हैं। हमारा सक्षम नेतृत्व अपने विधायक को तो छोड़ दीजिए, बूथ स्तर के कार्यकर्ता का भी सम्मान करते हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें