ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Assembly Monsoon session: सदन के बाहर कांग्रेस सदस्यों का जोरदार हंगामा, अपराध के मुद्दे पर सरकार से मांगा जवाब

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अपराध, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा गया।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Monsoon session: थोड़ी ही देर बाद बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले विपक्षी सदस्यों ने सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान समेत अन्य विधायक हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। 


दरअसल, आज से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने बड़ी रणनीति तैयार की है। इस सत्र में जहां एक ओर सरकार विधेयकों को पारित कराने की कोशिश करेगी, वहीं विपक्ष कानून व्यवस्था, मतदाता सूची पुनरीक्षण और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्षी दल सदन के भीतर आक्रामक रुख अपना सकते हैं और कई मसलों को जोरशोर से उठा सकते हैं।


विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले कांग्रेस सदस्यों ने सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया और बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि कि बिहार के युवा रोजगार और पलायन से परेशान हैं। ऐसे हालात में सदन को चलना है क्या? सदन को चलाने का कोई औचित्य नही नहीं बनता है। विपक्ष के किसी सवाल का जवाब ये लोग देना नहीं चाहेंगे सिर्फ बजॉ पास कराना चाहेंगे।


उन्होंने कहा कि विपक्ष की सलाह को न तो बिहार की सरकार सुनती है और ना ही केंद्र की सरकार ही विपक्षी दलों की कोई बात सुनने को तैयार है। ऐसे में हम जनता के सवालों को लेकर सदन के बाहर और भीतर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। बिहार में विधि व्यवस्ता खराब हो चुकी है और गुंडा राज स्थापित हो चुका है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें