BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
30-Sep-2021 04:21 PM
By
BUXAR: यात्रियों से भरी बस के खाई में पलट जाने से दो दर्जन यात्री घायल हो गये। बस में कुल 35 यात्री सवार थे जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। सभी घायल यात्रियों को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पास लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सिटी राइड बस खाई में जा गिरी।
घटना बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर तियरा के पास की है जहां राजपुर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास एक सिटी राइड बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। आज जितिया का पारण था जिसे लेकर गंगा स्नान करने महिलाएं रोहतास के बड़रहिया जा रही थी तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गया। यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गयी। बस में 35 महिला-पुरुष सवार थे। जिसमें से 24 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पास लेने के चक्कर में सिटी राइड बस खाई की तरफ जाने लगी और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और बस में बैठे यात्री चिल्लाने लगे। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बस खाई में जा चुकी थी। लोगों ने बताया कि बस पर सवार लोग बक्सर के रामरेखा घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करने के बाद सभी अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।