Hindi News / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार में 8 न्यायाधीश का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पटना फैमिली कोर्ट के जज...

Bihar News: बिहार में 8 न्यायाधीश का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पटना फैमिली कोर्ट के जज बदले गए..निगरानी कोर्ट में नए जज, पूरी लिस्ट देखें...

पटना हाईकोर्ट की अनुशंसा पर बिहार में 8 न्यायाधीशों का तबादला किया गया है। पटना परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश का स्थानांतरण कर सीतामढ़ी भेजा गया है, जबकि कई जिलों में निगरानी और POCSO कोर्ट में नई पोस्टिंग की गई है।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Apr 30, 2026, 2:06:36 PM

Bihar News, Patna High Court, Judges Transfer, Family Court Patna, Vigilance Court Bihar, Sunil Dutt Pandey, Avinash Kumar, Bihar Judiciary News, POCSO Court Bihar

- फ़ोटो Google

Bihar News: पटना हाईकोर्ट की अनुशंसा पर 8 न्यायधीशों का ट्रांसफऱ किया गया है. पटना परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश का स्थानांतरण हो गया है. वहीं पटना की निगरानी कोर्ट में नए न्यायाधीश की पोस्टिंग की गई है.

पटना हाई कोर्ट के महानिबंधक की अनुशंसा पर कई जजों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है. पटना परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुनील दत्त पांडे को सीतामढ़ी परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है. वहीं अविनाश कुमार-2, प्रधान न्यायाधीश अररिया को पटना परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

पटना जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटि में नियुक्त करते हुए प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अररिया के पद पदस्थापित किया गया है.जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मुजफ्फरपुर सुमन कुमार दिवाकर को मुजफ्फरपुर विशेष न्यायालय (निगरानी) में पीठासीन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है.

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पटना राजीव रंजन सहाय को विशेष न्यायालय (निगरानी) पटना में पीठासीन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. शैलेंद्र कुमार-1 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मुजफ्फरपुर को मुजफ्फरपुर विशेष न्यायालय में प्राधिकृत पदाधिकारी के पद पर स्थापित किया गया है. जबकि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश समस्तीपुर मनीष प्रकाश को रेप एवं पोक्सो कोर्ट में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सीतामढ़ी राम प्रकाश यादव को रेप एवं पोक्सो के विशेष न्यायालय में पीठासीन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है.