1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Apr 30, 2026, 2:50:10 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar News: बेगूसराय में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दीवार गिरने से एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड पर अचानक मौसम बिगड़ने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान चट्टी रोड निवासी बजरंगी सोनी के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक आंधी-तूफान से बचने के लिए दीवार के पास खड़ा था, तभी तेज हवा के दबाव से दीवार अचानक ढह गई और वह उसके नीचे दब गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मलबे से बाहर निकाला और तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।