Bihar News: दो महिला और एक पुरूष अधिकारी ने ग्रुप में कर लिया विवाद, कृषि विभाग ने लिया कड़ा एक्शन...जारी किया यह आदेश Vigilance Case: निगरानी ने अफसरों-कर्मियों के खिलाफ दर्ज करप्शन केस की कुंडली सार्वजनिक की, सभी विभागों के ACS- सचिव को भेजी गई रिपोर्ट,जानें... Ayurvedic fruit eating tips: गर्मियों में ऐसे खायेंगे फल तो मिलेगा डबल फायदा, वरना हो सकता है नुकसान Bihar Weather: बिहार के इन 8 जिलो में अगले 2 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट, पिछले 24 घंटे में इन 10 प्रखंडों का सबसे ज्यादा रहा तापमान Bihar Teacher: होमवर्क न करने पर शिक्षक ने दिखाई बर्बरता, छात्र की जमकर की पिटाई, फटा कान का पर्दा Rahul Gandhi Bihar visit: बिहार दौरे के जरिए कांग्रेस का दलितों को साधने का नया प्लान? राहुल गांधी पटना में देखेंगे ‘फुले’ फिल्म, दलित छात्रों से करेंगे संवाद BrahMos Missile: पाकिस्तान में कोहराम मचाने के बाद दुनिया हुई ब्रह्मोस की मुरीद, चीन के दुश्मन समेत 17 देशों की दिलचस्पी Sensex Nifty: भारत-पाक तनाव में नरमी से शेयर बाजार में उछाल...सेंसेक्स 2000 अंक चढ़ा, 10 सेकंड में निवेशकों की दौलत ₹10.59 लाख करोड़ बढ़ी Cyber Crime: सेक्सटॉर्शन गैंग का इंटरनेशनल नेटवर्क उजागर, झारखंड के उद्योगपति को 16 विदेशी नंबरों से किया गया टॉर्चर Bihar Naxal News: 8 साल बाद धराया पुलिस जीप उड़ाने वाला कुख्यात नक्सली, फ़िल्मी अंदाज में हुई गिरफ्तारी
29-Oct-2023 05:33 PM
By First Bihar
KAMIUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही इस बात की सूद रहती है कि उसके तरफ से जो कदम उठाया जा रहा है वो कितना सही है और कितना गलत। उसे बस यही लगता है कि उसे कीसी भी सूरत में अपनी प्रेमिका को अपना हमसफ़र बना लेना है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से जुड़ा हुआ है। जहां एक शादीशुदा आर्मी जवान को एक लड़की से प्यार हो गया और उसने दूसरी शादी भी रचा। उसके बाद अब इस मामले का खुलासा हुआ तो फिर जमकर बबाल जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक आर्मी जवान को कैमूर में दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। इसका खुलासा तब हुआ जब पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ पति के पास चंडीगढ़ पहुंची और वहां से पहले से एक महिला मौजूद थी। दूसरी महिला को आर्मी जवान से वहां से तुरंत भगा तो दिया लेकिन पहली पत्नी को मामला समझते देर नहीं लगा। उसके बाद अब पीड़िता ने कैमूर पहुंचकर भभुआ एससीएसटी थाने में केस दर्ज कराई है। केस दर्ज होते ही पुलिस ने आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, यह मामला जिले के सिकरौल बसुअनपुर गांव का बताया जा रहा है। जहां आर्मी जवान चंदन पांडेय चंडीगढ़ में ड्यूटी करता है और यह पहले से शादीशुदा है। इतना ही नहीं पहली पत्नी से एक बच्चा भी है। इसी बीच जवान की बात एक लड़की से रॉन्ग नंबर के माध्यम से बात होने लगी। यह लड़की भभुआ में ही किराए के मकान में पढ़ाई करती थी। इसके बाद बातचीत में जवान ने खुद को कुंवारा बताता रहा। धीरे धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया।
वहीं, प्यार जब परवान चढ़ने लगा तो फिर दोनों में मुलाकात हुई, इसके बाद जवान ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। जब लड़की ने शादी का दवाब बनायी तो जवान ने भभुआ सिविल कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद उसे लेकर चंडीगढ़ चला गया। वहीं दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। लेकिन, जैसे ही पहली पत्नी अपने बच्चे के साथ पहुंची तो ममला का भंडाफोड़ हो गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरी पत्नी से मिलने के लिए एक बार फिर कैमूर आया था, इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ के बाद कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की घटना सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है। भभुआ डीएसपी ने जवान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। डीएसपी भभुआ शिव शंकर कुमार ने कहा कि - एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया गया है, जिसपर एक महिला ने यौन शोषण करने का आरोप लगायी है। दोनों को रॉन्ग नंबर पर जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। जवान पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी को घर पर छोड़ दूसरी पत्नी के साथ चंडीगढ़ में रह रहा था। जवान से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।