Hindi News / politics / बिहार यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार, इस दिन से शुरू करेंगे संगठन को...

बिहार यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार, इस दिन से शुरू करेंगे संगठन को मजबूत करने का अभियान

Nishant Kumar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा शुरू करेंगे. संगठन मजबूत करने और जेडीयू को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की तैयारी तेज हो गई है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 21, 2026, 5:08:18 PM

Bihar Politics

यात्रा पर निकलेंगे निशांत - फ़ोटो Google

Nishant Kumar: निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में तेजी से कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पार्टी को मजबूत करने के लिए बिहार यात्रा पर निकलने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 3 मई से शुरू होगी।


मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा जारी है और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इसकी पूरी योजना तैयार की जा रही है। यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। इस दौरान जब उनसे राहुल गांधी के बयान पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 


बता दें कि नीतीश कुमार भी पहले कई यात्राएं कर चुके हैं और चुनाव से पहले “समृद्धि यात्रा” निकाली थी। अब निशांत कुमार भी उसी राह पर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। निशांत कुमार को जेडीयू के भविष्य के नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना चाहते हैं, इसी वजह से उन्होंने नई सरकार में कोई पद नहीं लिया। 


वे लगातार पार्टी कार्यालय जाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने भागलपुर और पूर्णिया प्रमंडल के जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों के साथ एक अहम बैठक की थी। इस बैठक में किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, भागलपुर और बांका समेत कई जिलों में संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। कुल मिलाकर, वे अब पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं।