Hindi News / news / एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, शराब जब्ती में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष सस्पेंड

एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, शराब जब्ती में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष सस्पेंड

1st Bihar Published by: Niraj Kumar Singh Updated May 07, 2020, 7:19:32 AM

एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, शराब जब्ती में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष सस्पेंड

- फ़ोटो

WEST CHAMPARAN :  बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के ठकराहां से आ रही है, जहां पश्चिम चंपारण एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाह थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है. 

खबर के मुताबिक सूबे में शराबबंदी का अलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी जिन पुलिस पर है उसी में से एक ठकराहां थानाध्यक्ष सतीश कुमार  पर शराब जब्ती के एक मामलें में लापरवाही का आरोप लगा था. 

जिसके बाद एक जांच कमिटी का गठन किया गया था. जिसके बाद जांच की गई और आरोप भी सही पाया गया. एसपी राजीव रंजन ने जानकारी दी कि SDPO के जांच रिपोर्ट में थानाध्यक्ष दोषी पाए गए. जिसके बाद उन्हें  कर्तव्य में लापरवाही को लेकर सस्पेंड कर दिया गया है.