Hindi News / bihar / rohtas-news / बिहार में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर...

बिहार में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप वैन को मारी टक्कर; मातम में बदली खुशियां

Bihar Road Accident: रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. तिलक समारोह से लौटते समय हादसा हुआ है.

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 04, 2026, 8:27:15 AM

Bihar Road Accident

बिहार में भीषण सड़क हादसा - फ़ोटो Reporter

Bihar Road Accident: बिहार के रोहतास से बड़ी खबर आ रही है। रोहतास जिला के दिनारा थाना के मठिया गांव में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक में एक करगहर के भगवानपुर का रहने वाला है। जबकि बाकी चार लोग दिनारा के मठिया गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग आपस में रिश्तेदार भी हैं। 


बताया जाता है कि चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी से तिलक चढ़ा कर यह लोग अपने गांव मठिया लौटे थे। जैसे ही बस से उतरकर यह लोग सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही कंटेनर ट्रक पास के हीं एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी और उसके बाद बस को टक्कर मारते हुए पांच लोगों को रौंद दिया। 


जिसके बाद मौके पर ही सभी की मौत हो गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतको में शादी होने वाले लड़की के पिता अशोक सिंह भी शामिल है। उसके अलावा पिंटू सिंह और रजनीश सिंह की भी मौत हो गई है। वही करगहर के भगवानपुर के राम व्रत सिंह की भी मौत हुई है। 


अशोक सिंह के लड़की के तिलक चढ़ा कर यह लोग चेनारी गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान घर के पास ही यह हादसा हो गया। सूचना मिलते दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंचे है।