BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
16-Jan-2022 08:12 AM
By
PATNA : बिहार में टीकाकरण की रफ्तार शुरुआत में धीमी रही। लेकिन बाद में इसमें काफ़ी तेजी आई। बिहार टीकाकरण में काफी आगे रहा है। देश के टॉप पांच राज्यों में बिहार शामिल हैं। बिहार का स्थान पांचवां है। देशभर में सबसे अधिक 22.83 करोड़ डोज उत्तर प्रदेश में लगी है। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है जहां 14.30 करोड़ डोज लगाई गई है। पश्चिम बंगाल में 11.38 करोड़ से अधिक, मध्य प्रदेश में 10.73 करोड़ से अधिक और बिहार में 10.67 करोड़ से अधिक डोज लगी है।
बता दें कि कोरोना टीकाकरण का रविवार को एक साल पूरा हो गया। 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। अब किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। बिहार इसमें भी रिकॉर्ड बनाने कि तैयारी कर रहा है। बिहार सरकार ने अगले 10 दिनों में किशोरों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अगले महीने से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में अधिकतर बच्चे इसी आयु वर्ग के हैं। इसलिए प्राथमिकता के तौर पर इन्हें टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
26 जनवरी तक टीकाकरण पूरा करने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया गया है। लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स भी गठित कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वैसे स्कूलों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है जो स्कूल अपने विद्यार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण करा लेंगे। 3 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण में अबतक 26.87 लाख बच्चों को टीके की पहली डोज लगा दी गई है
देश की बात करें तो अब तक 65 करोड़ आबादी को दोनों डोज लग चुकी है, वहीं देश में 11 करोड़ आबादी ऐसी भी है जिसे एक भी डोज नहीं लगी है। 6 जनवरी 2021 से 15 जनवरी 2022 शनिवार तक वैक्सीन की 156 करोड़ डोज लगाई गई हैं। देश में 94 करोड़ वयस्क और 15. से 18 साल के 7.40 करोड़ किशोर हैं। इन्हें मिलाकर फिलहाल वैक्सीन योग्य आबादी 101.40 करोड़ हैं।