1st Bihar Published by: Updated Apr 13, 2020, 11:47:13 AM
- फ़ोटो
DESK: लॉकडाउन के बीच यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद उनकी पत्नी ने थाने में केस दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
धमकी देने के आरोपी के मोबाइल नंबर पर को पुलिस ने ट्रेस किया तो वह कानपुर का निकला. जिसके बाद पुलिस कानपुर रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम नीरज यादव है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपी धमकी देने के दौरान यूपी के एक पार्टी का खुद को नेता भी बताया था.
हमले का दिलाया याद
मंत्री की पत्नी प्रयागराज में महापौर हैं. उन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी कि जब मैं अपने आवास पर थी नीरज यादव नाम के शख्स ने धमकी और गाली देने लगा. वह खुद को सपा नेता बता रहा था. धमकी देने वाले यह भी दावा किया कि इससे पहले जब बम से तुम्हारे पति पर हमला हुआ था वह उसने ही कराया था.फिर कराएगा. मंत्री की पत्नी ने बताया कि 12 जुलाई 2010 को भी गोपाल नंदी के ऊपर बम से हमला किया गया था. इस हमले में एक पत्रकार और एक शख्स की मौत हो गई थी.