ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Co Suspend: नप गए एक अंचल अधिकारी, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया निलंबित Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश

त्रिपुरा: पद से हटाए गये DM शैलेश यादव, शादी में शामिल लोगों से की थी बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

त्रिपुरा: पद से हटाए गये DM शैलेश यादव, शादी में शामिल लोगों से की थी बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

03-May-2021 09:09 AM

By

DESK: त्रिपुरा के डीएम शैलेश यादव को कार्यमुक्त कर दिया गया है। त्रिपुरा के कानून मंत्री रतन लाल नाथ के मुताबिक जांच निष्पक्ष हो सके इसे लेकर डीएम शैलेश यादव ने खुद मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पदमुक्त करने की मांग रखी थी। 


पिछले हफ्ते डीएम शैलेश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें शादी समारोह में आए लोगों से वे धक्कामुक्की करते नजर आए थे। इस दौरान डीएम ने बुजुर्ग पुजारी को भी पीटा था। वर-वधू पक्ष के लोगों ने शादी की मंजूरी ली थी लेकिन डीएम ने शादी रुकवा दी और कई लोगों के साथ दुर्व्यवहार की। मामला यही नहीं रुका डीएम शैलेश यादव शादी में शामिल हुए कई लोगों को थाने भी ले गये।


त्रिपुरा डीएम के इस व्यवहार की तीखी आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने डीएम के इस कार्रवाई को उचित नहीं ठहराया। कई विधायकों ने भी डीएम शैलेश यादव पर एक्शन की मांग की थी। त्रिपुरा के कानून मंत्री रतन लाल नाथ के मुताबिक डीएम ने खुद मुख्य सचिव को चिट्ठी भेजकर पदमुक्त करने की मांग रखी थी ताकि जांच निष्पक्ष हो सके।