1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 01, 2026, 5:12:37 PM
- फ़ोटो
Train Diversion News: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. बेतिया-मोतिहारी रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है. रेलवे ने 2 और 3 जुलाई को कई ट्रेनों को रद्द करने, आंशिक रूप से चलाने, रूट बदलने और समय में बदलाव करने का फैसला लिया है.
पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, बेतिया-मोतिहारी रेलखंड पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और सीआरएस निरीक्षण कार्य किया जाना है. इसी वजह से इस रूट से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर असर पड़ेगा. यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है.
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर चलने वाली तीन मेमू ट्रेनें कुछ दिनों के लिए रद्द रहेंगी. इनमें 63342 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू ट्रेन 2 और 3 जुलाई को नहीं चलेगी. वहीं 63340 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू ट्रेन भी 2 और 3 जुलाई को रद्द रहेगी. इसके अलावा 63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू ट्रेन 3 जुलाई को रद्द रहेगी.
इसके अलावा कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया जाएगा. 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 1 जुलाई को नरकटियागंज तक ही जाएगी. वहीं 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस 2 जुलाई को नरकटियागंज से ही खुलेगी.
15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस 3 जुलाई को सगौली तक ही चलेगी, जबकि 15216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 3 जुलाई को सगौली से रवाना होगी.
दोहरीकरण कार्य के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है. इनमें 15568 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 15062 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस और 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं.
इसके अलावा 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 04623 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी.
रेलवे ने कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है. 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 3 जुलाई को अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे देरी से रवाना होगी. वहीं 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी 3 जुलाई को करीब 3 घंटे विलंब से खुलेगी.