1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jul 01, 2026, 7:23:21 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला हुआ है. 13 जिलों में नए डीईओ की पोस्टिंग की गई है. वहीं प्रमंडलों में आरडीडीई का पदस्थापन किया गया है. वैसे तो यह पत्र आज 1 जुलाई को जारी की गई है, पर पत्र में 30 जून का उल्लेख है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगाबाद सुरेंद्र कुमार को जहानाबाद का डीईओ बनाया गया है. वहीं अमरेन्द्र कुमार पांडेय डीपीओ बागलपुर को डीईओ गोपालगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है. दुर्गा यादव को डीईओ शिवहर के पद पर पदस्थापित किया गया है.
पूरी लिस्ट देखें....

