BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
30-Jan-2022 07:06 AM
By
PATNA : बिहार के लोगों को इस बार जनवरी महीने की सर्दी में सबसे ज्यादा परेशान किया है। दिसंबर के महीने में भले ही सर्दी देर से आई हो लेकिन जनवरी के आखिर तक पड़ रही। बिहार की सर्दी ने जम्मू को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य के लगभग 8 शहरों में पारा जम्मू से भी नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। शनिवार को जम्मू का न्यूनतम तापमान 6.9 रिकॉर्ड किया गया जबकि बिहार के अंदर 8 ऐसे शहर ऐसे हैं जहां तापमान इससे कम रिकॉर्ड हुआ।
गया में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शेखपुरा और गोपालगंज में भी न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नवादा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, पूसा में 6.3 डिग्री, सबौर में 6.2 डिग्री, खगड़िया और बांका में 6.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पटना और जम्मू का पारा लगभग बराबर चल रहा है। पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बिहार में सबसे ठंडी रात बांका और खगड़िया में रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री बक्सर में दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा जबकि भागलपुर का 20.5 डिग्री, गया का 20.7 डिग्री, पूर्णिया का 19.7 डिग्री रहा। सबसे ठंडा दिन मुजफ्फरपुर रहा जहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा। राज्य में 20 जगहों पर दस डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में पटना में 7 डिग्री, गया 6.6 डिग्री, भागलपुर 8.8 डिग्री, पूर्णिया 7.6 डिग्री, वाल्मीकिनगर 7.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर 8.1 डिग्री, छपरा 8.1 डिग्री, दरभंगा 7.8 डिग्री, सुपौल 7.6 डिग्री, फारबिसगंज 9 डिग्री रहा जबकि कई शहरों में न्यूनतम तापमान इससे नीचे हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में यानी 30 जनवरी को भी दक्षिण पूर्वी बिहार को छोड़कर शेष जिलों में अलग-अलग जगहों पर शीत दिवस की चेतावनी दी गई है। 31 जनवरी की सुबह तक बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद जिले में भारी ठंड की स्थिति बनी रहेगी।