ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में यहां खुलेगा भारत का चौथा शेर प्रजनन केंद्र, वन विभाग ने शुरू की तैयारी Bihar Crime News: बाढ़ में गैंगवार, 20 राउंड फायरिंग में 2 को लगी गोली Road Accident: मक्का लोड पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत; 20 घायल Patna Metro: पटना मेट्रो में बिना पढ़े-लिखे लोग भी कर सकेंगे सफर, जानें... क्या है खास सुविधा जो बनाएगी यात्रा आसान NEET UG 2025: नीट यूजी 2025 की काउंसिलिंग शुरू, बिहार में MBBS की 1490 और BDS की 140 सीटें उपलब्ध Bihar News: नहाने गए 7 वर्षीय मासूम पर मगरमच्छ का हमला, मौत Bihar News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बिहार के 31 हजार से ज्यादा स्कूलों में होगा यह नया काम Bihar News: राजगीर और पटना में बनने जा रहा आधुनिक फोरेंसिक लैब, राज्य सरकार का बड़ा कदम Patna News: पटना को मिली नई रफ्तार, मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड से इन जिलों का सफर होगा सुगम Bihar Weather: उत्तर बिहार में बारिश, दक्षिण में गर्मी का प्रकोप; पटना में इस दिन से राहत

थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस की रेड, भागलपुर-बांका और बेगूसराय में छापेमारी

थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस की रेड, भागलपुर-बांका और बेगूसराय में छापेमारी

10-Jul-2024 05:40 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI/BANKA/BHAGALPUR: आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की टीम एक साथ तीन जिलों में छापेमारी कर रही है। भागलपुर, बांका और बेगूसराय में छापेमारी की जा रही है। मामला बांका के शंभूगंज थाने के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार से जुड़ा हुआ है। 


थानेदार ब्रजेश का निजी आवास बेगूसराय के बाघी में है। जहां अचानक निगरानी की टीम ने रेड मारी। थानेदार के घर में  फिलहाल छापेमारी चल रही है। बता दें कि थानेदार ब्रजेश कुमार 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं। चकिया थाना इलाके के अमरपुर के वो रहने वाले हैं। बेगूसराय स्थित उनके आवास में आज निगरानी की टीम ने दस्तक दी। 


5 घंटे से छापेमारी चल रही है लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है कि घर से क्या कुछ बरामद किया गया है। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को अंदर आने और बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। उनके मोबाइल को भी बंद कराया गया है। विजिलेंस के अधिकारी घर में रखे कागजातों को खंगालने में जुटे हैं। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के बेगूसराय आवास के अलावे बांका में सरकारी आवास और भागलपुर में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है। सोने के आभूषण और ढाई लाख नकद बरामद होने की बात सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति का 69 लाख रुपये का यह मामला है।