BPSC Bihar Govt Job 2025: बिहार नगर विकास विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, BPSC भर्ती नोटिफिकेशन जारी; जानिए... पूरी डिटेल Cyber Crime: EOU की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार से ऑपरेट हो रहा था अंतरराज्यीय आधार फ्रॉड; तीन गिरफ्तार Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बनेगी मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, रेल नेटवर्क का भी होगा विस्तार BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला
06-Feb-2022 12:18 PM
By
PATNA : विश्व प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर गहरी शोक-संवेदना प्रकट करते हुए उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि लता दीदी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत मर्माहत एवं दु:खी हूं। वे सौम्यता और मृदुभाषी स्वभाव की धनी भारतीय संस्कृति की प्रतिमूर्ति थीं।
उन्होंने कहा कि अद्वितीय प्रतिभा की धनी लता मंगेशकर जी की आवाज में जबरदस्त कश़िश थी। लता दीदी ने 36 भारतीय भाषाओं में सैकड़ों गाना गाये, कई विदेशी भाषाओं में भी उन्होंने गाना गया। पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारतरत्न, दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों एवं सम्मानों से उनको नवाजा गया था।
समस्त भारतीयों को उनकी प्रतिभा और सौम्यता पर नाज है। भले ही, वे आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके गाने और संगीत हम सबके बीच उनकी यादों के रूप में सदैव हमारे साथ रहेंगे। सिनेमा और संगीत की दुनिया में उनके योगदान को कभी लोग भूल नहीं पाएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा की चिरशांति एवं दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं हम सभी लोगों को धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उनके निधन से सामाजिक, सांस्कृतिक, सिनेमा, संगीत, कला सहित समस्त जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि वे भारत की आवाज थीं। आज भारत की आवाज कहीं खो गई। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की भावना उनके ट्वीट में दिख रही है। उन्होंने लिखा है कि राष्ट्र की अमूल्य निधि, सुप्रसिद्ध गायिका, स्वर कोकिला लता दीदी के निधन की खबर मन को झकझोर देने वाली है। उनके जाने से कला जगत के एक हीरा का अवसान हो गया है।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि वे लता जी के निधन से अत्यंत दुखी हैं। वे महान कलाकार थीं। अपने आप में एक संस्था थीं। अपने समृद्ध स्वर से संगीत को नई ऊंचाई दी और एक साथ परिवार की कई पीढ़ियों को जोड़ा।
लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट किया है कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनका जाना देश की कला और संस्कृति जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने ट्वीट कर लता जी के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने लिखा है कि लता जी का निधन पूरे देश व संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।