Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा ? एक-एक बात को जानिए... Bihar News: सदर अस्पताल में 38 लाख की अवैध निकासी, मचा हड़कंप Bihar News: PM मोदी पर हमलावर हुए RJD प्रदेश अध्यक्ष, बताई ताबड़तोड़ यात्राओं की असली वजह Bihar Crime News: 10 वर्षीय मासूम की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी भी नाबालिग Bihar Job: सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे 15 हजार पद, युवाओं के पास लाइब्रेरियन, क्लर्क और चपरासी बनने का सुनहरा अवसर Road Accident: भतीजे ने चाचा को मारी चाकू, घायल हालत में गाड़ी चलाते वक्त हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट; कई जख्मी Bihar News: हटाए जाएंगे बिहार के सभी DCLR, पटना हाईकोर्ट का आदेश; मिली इतने दिनों की मोहलत Bihar Election: एक्शन में आया चुनाव आयोग, टीम जल्द करेगी बिहार का दौरा; सभी DM के लिए निर्देश जारी Life Style: इन चीजों को खाने से पहले जरूर भिगोएं, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान Bihar Teacher: राज्य के 26,000 से ज्यादा शिक्षकों का तबादला, लिस्ट के साथ सामने आई नई जानकारी
09-Jun-2023 12:26 PM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर से शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छिनतई की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक लकड़ी की हत्या कर दी है। इस हत्या के पीछे की वजह लड़की के छेड़खानी के विरोध में जाकर शिकायत दर्ज करवाना बताया जा रहा है।
दरअसल, मामला कर्ताहा थाना क्षेत्र इलाके में बहन के साथ कोचिंग जा रही छात्रा की बीच सड़क पर बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बदमाशों ने चार दिन पहले इस लड़की के साथ छेड़खानी की थी। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिवार से की थी। जिसके बाद परिवार वालों ने आरोपियों को समझाया कि इस तरह का काम न करें वरना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। उसके बाद भी लड़के नहीं माने तो पिट - पिट कर लड़की की हत्या कर डाली।
बताया जा रहा है कि, लड़की की 8वीं क्लास में पढ़ती थी। उसकी कोचिंग घर से डेढ़ किलोमीटर दूर थी। वह बहन के साथ पढ़ने जा रही थी। तभी अपनी शिकायत से नाराज बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया। ईंट-पत्थर और रॉड से पीटने लगे। जिसके बाद कुछ लोगों ने इस बारे में लड़की के परिजनों को सुचना दी। बेटी से मारपीट की सूचना जब परिवार को मिली तो वो मौके पर पहुंचे। उस दौरान छात्रा के शरीर से खून बह रहा था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद परिजनों ने थाना को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
वहीं, इस घटना को लेकर लड़की के अंकल ने कहा कि, उनकी भतीजी बहन के साथ कोचिंग गई थी। रास्ते में अमोद सिंह, राजेश सिंह, अमर सिंह ने मिलकर छात्रा के साथ मारपीट की। पहले भी वो छात्रा के साथ छेड़खानी कर चुके थे। उसने घर आकर अपने परिजनों को सारी बात बताई थी। जिसके बाद मनचलों को समझाया गया था। इसी खुन्नस को लेकर सभी ने भतीजी को पीट-पीटकर मार डाला।
इधर, इस पुरे मामले में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि एक छात्रा का शव मिला है। परिवार हत्या की बात कह रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।