ब्रेकिंग न्यूज़

'कल्याण ज्वेलर्स' के नाम पर फर्जी सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले पर चला प्रशासन का डंडा, बांड भरवाकर दुकानदार से बैनर हटवाया Bihar News: अवैध मेडिकल दुकानों और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, कई लोग हिरासत में बिहार का 'पुष्पा' निकला संजीव मुखिया, पत्नी को MP और MLA बनाने के लिए किया पेपर लीक Bihar Crime News: भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, एक ग़लतफ़हमी और हो गया बड़ा कांड राज्यसभा के उप सभापति से मिले अजय सिंह, महुली खवासपुर-पीपा पुल के पक्कीकरण की मांग मधुबनी में गरजे मुकेश सहनी, कहा..हक मांगने से नहीं मिलता, छीनना पड़ता है Bihar News: टुनटुन यादव के प्रोग्राम में फायरिंग के बाद एक्शन में आई पुलिस, एक को दबोचा अन्य की तलाश जारी PK ने जमुई में भरी हुंकार, बोले..नीतीश चचा को हटाना है इस बार, भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार Caste Census:जातीय जनगणना पर केंद्र के फैसले का JDU महासचिव ने किया स्वागत, नीतीश कुमार के विजन की बताई जीत Bihar Education News: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल-प्रधान शिक्षकों का पावर कट, स्कूल के दूसरे शिक्षक को बड़ा अधिकार, ACS एस सिद्धार्थ ने सभी DEO को भेजा पत्र

सुपौल में महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, रांची के RIMS में तैनात पति से था विवाद

सुपौल में महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, रांची के RIMS में तैनात पति से था विवाद

04-May-2020 02:32 PM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL : सुपौल में एक महिला डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। रांची के रिम्स में बतौर डॉक्टर तैनात पति से  उनका विवाद चल रहा था। जिसके बाद वे अपने मायके में ही रह रही थी। डिप्रेशन में आकर डॉक्टर ने फांसी पर लटक कर जान दे दी । 


सदर थाना के वार्ड न 9 की रहने वाली महिला डॉक्टर कविता कुमारी का अपने पति से लगभग 2 सालो से अनबन चल रहा था।बीते कुछ दिनों से वो अपने मायके सुपौल में ही थी।उसके पति भी रिम्स रांची में चिकित्सक है।पति से विवाद के कारण डिप्रेशन में आकर उन्होनें आज सुबह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।सुबह जब परिजन उन्हें जगाने गए तो अंदर से कोई आवाज नही आयी। घर वालों ने वेंटिलेटर से देखा तो कविता फांसी फंदे से लटकी हुई पाई गई।


प्रोफेसर अशोक कुमार चौधरी की पुत्री डॉक्टर कविता कुमारी की शादी साल 2010 में झारखंड धनबाद के रहने वाले चिकित्सक डॉक्टर नित्यानंद कुमार से हुई थी। जिसके बाद वो काफी सालों तक अपने पति के साथ ही थी।इस बीच 2 साल पहले  उसने रूस से मेडिकल की पढ़ाई भी पूरी की। इस बीच पति से विवाद के कारण वो कुछ महीनों से अपने मायके में ही रहने लगी थी।पति से उसका कोर्ट में भी विवाद चल रहा था।


कविता देर रात वो खाना खा कर रोज की तरह सोने गयी।जब सुबह उनकी मां उन्हें जगाने गयी तो फांसी फंदे से लटका हुआ पाया।जिसके बाद परिजनों ने सदर पुलिस को घटना की सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।इधर पुलिस मामले पर कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।