1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 04, 2026, 9:31:16 AM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बड़ी खबर सासाराम से है, जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। बदमाशों ने दो सगे भाइयों को चाकू से गोद डाला है। इस घटना में पप्पू सिंह नामक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे भाई वकील सिंह को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि पिछले महीने के 18 अप्रैल को भी इन लोगों के साथ मारपीट की गई थी। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप पड़ोसियों पर ही लगा है। नल का पानी निकालने तथा बिजली का तार ले जाने को लेकर भुवनेश्वर तिवारी का परिवार तथा नागेंद्र तिवारी के परिवार के बीच विवाद चल रहा था।
दो साल पहले भी इस मामले को लेकर केस मुकदमा हुई थी। पिछले महीने के 18 अप्रैल को भी दोनों पक्ष में तनातनी हुआ था। लेकिन बीते रात जब एक तिलक समारोह से पप्पू सिंह तथा उनके भाई वकील सिंह लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए लोगों ने हमला कर दिया।
बदमाशों ने चाकू गोद कर पप्पू सिंह को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उसके भाई वकील सिंह पर हमला हुआ है। जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक के शव को शिव सागर थाना की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है।