Twins Meet in Bihar: बिहार में होने जा रहा जुड़वों का सबसे बड़ा समागम, देशभर से यहां जुटेंगे Twins भाई-बहन Twins Meet in Bihar: बिहार में होने जा रहा जुड़वों का सबसे बड़ा समागम, देशभर से यहां जुटेंगे Twins भाई-बहन Iodine deficiency : आयोडीन की कमी से शरीर पर पड़ सकता है गहरा असर, जानिए इससे जुड़ी अहम बातें और बचाव का आसान तरीका BIHAR CRIME: जमुई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: कुख्यात नक्सली हरि यादव और नरेश यादव गिरफ्तार Litchi Farming: रेलवे का एक फैसला और उत्तर बिहार के लीची उत्पादकों का मुनाफा ही मुनाफा, जानिए कैसे... Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक और स्ट्राइक, किसी भी तरह का कारोबार पूरी तरह से बैन Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक और स्ट्राइक, किसी भी तरह का कारोबार पूरी तरह से बैन Hot Bedding: आधा बिस्तर किराए पर देती है यह महिला, इन शर्तों को मान कर बगल में सो सकता है कोई भी अजनबी Summer health tips: गर्मियों के मौसम में रामबाण है गुड़ का पानी, जानिए इसके 7 जबरदस्त फायदे! Pahalgam Attack: ‘इंतजार कीजिए, आतंकवादी मारे जाएं तो पटाखा जरूर फोड़िएगा’ गृह राज्यमंत्री ने क्यों कही यह बात?
14-Jan-2024 06:48 AM
By First Bihar
PATNA : पटना सहित राज्य के सात जिले शनिवार को शीत दिवस की चपेट में रहे। सर्द हवा के कारण लगातार दूसरे दिन भी कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 10 जनवरी को पटना का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
वहीं, न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आने और बर्फीली हवा चलने के कारण शहरवासियों को शिमला और कश्मीर जैसा एहसास हो रहा है। इस सीजन में पहली बार शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली और गोपालगंज भी शीत दिवस की चपेट में रहे।
पटना और पूर्णिया में घना कुहासा और अन्य जिलों में मध्यम स्तर का कुहासा रहा। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 4.9 डिग्री के साथ बांका रहा। 27 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। 23 शहरों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया।