Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?” Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब सशरीर वो गायब हो जाते हैं परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन कल, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Pahalgam Terror Attack: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करेगा तुर्की, भिखारियों की आखिरी उम्मीद भी टूटी Bihar Crime News: किडनैप किराना कारोबारी को पुलिस ने किया बरामद, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती कई वर्षों से फरार 20 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी शिवनाथ पासवान गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
30-Apr-2024 09:02 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पति, पत्नी और वो का मामला सामने आया है। दो साल पहले एक युवती की शादी हुई थी। लेकिन शादी से पहले छोटे भाई के दोस्त के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। आज वो अपने बेटे को गोद में लेकर प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गयी। विवाहिता के प्रेमी के साथ भागने का फुटेज इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।
महिला के पति का आरोप है कि घर में रखे एक लाख रुपये और तीन लाख का गहना व कीमती सामान उसकी पत्नी साथ ले गयी है। पति का कहना है कि वो बेवफा निकल गयी। वो अक्सर कहती थी कि तुम बूढे हो..पीड़ित ने बताया कि अब वह उस महिला के साथ नहीं रह सकता। उसे सिर्फ अपना बेटा चाहिए। जिसे वो अपने साथ ले गयी है। मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है जहां महिला के पति ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। अभी महिला का लोकेशन दिल्ली बता रहा है। ऐसे में महिला अपने प्रेमी के साथ मुजफ्फरपुर से भागकर दिल्ली चली गयी है। महिला के पति ने बताया कि साले के दोस्त के साथ वो भागी है। शादी के पहले से उसके साथ चक्कर चल रहा था।
दरअसल गुड्डू और सबीना खातून की शादी 31 जनवरी 2022 को हुई थी। शादी के बाद सबीना ने माहिर सिद्दिकी को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आई। सबीना का पति गुड्डू घर पर ही लहठी का काम करता था लेकिन पत्नी नहीं चाहती थी कि वो घर से काम करे। इस बात को लेकर वह बार-बार झगड़ा किया करती थी। रोज-रोज की किचकिच से तंग आकर गुड्डू अपने भाई की दुकान पर काम करने लगा।
25 अप्रैल को जब वो दुकान पर था तभी दोपहर में बेटे को लेकर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। वह अपने साथ चार लाख का सामान भी ले गयी है। पीड़ित पति ने इस संबंध में ब्रह्मपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जिस सीसीटीवी फुटेज में महिला प्रेमी के साथ देखी गयी उसके आधार पर भी जांच शुरू की गयी है। वही गुड्डू बेटे को अपने साथ रखना चाहता है लेकिन पत्नी को साथ रखने से इनकार कर रहा है। इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।