INDvsENG: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज, चौथे स्थान पर बुमराह तो टॉप पर कौन? Pm Modi In Bihar: पंजे-लालटेन के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था, पीएम मोदी बोले- राजद वालों ने बाबा साहब का अपमान किया Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा ? एक-एक बात को जानिए... Bihar News: सदर अस्पताल में 38 लाख की अवैध निकासी, मचा हड़कंप Bihar News: PM मोदी पर हमलावर हुए RJD प्रदेश अध्यक्ष, बताई ताबड़तोड़ यात्राओं की असली वजह Bihar Crime News: 10 वर्षीय मासूम की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी भी नाबालिग Bihar Job: सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे 15 हजार पद, युवाओं के पास लाइब्रेरियन, क्लर्क और चपरासी बनने का सुनहरा अवसर Road Accident: भतीजे ने चाचा को मारी चाकू, घायल हालत में गाड़ी चलाते वक्त हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट; कई जख्मी Bihar News: हटाए जाएंगे बिहार के सभी DCLR, पटना हाईकोर्ट का आदेश; मिली इतने दिनों की मोहलत Bihar Election: एक्शन में आया चुनाव आयोग, टीम जल्द करेगी बिहार का दौरा; सभी DM के लिए निर्देश जारी
01-Jun-2023 01:04 PM
By First Bihar
GAYA: गया में शादी के एक दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी से महज दो दिन बाद ही दूल्हे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर दूल्हे को मौत के घाट उतार दिया और शव को नहर के किनारे फेंक कर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह शव मिलने के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया और नई नवेली दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना गुरुआ थाना अंतर्गत लकडाही गांवकी है।
मृतक की पहचान गया के गुरुआ प्रखंड के पलुहारा पंचायत स्थित लकराही गांव निवासी अशोक यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 29 मई को ही अशोक की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद 30 मई को बारात औरंगाबाद से वापस लकराही गांव लौट आई थी। शादी वाले घर में उत्साह का माहौल था। अभी नाते रिश्तेदार धर में ही मौजूद थे, इसी बीच दुखद घटना हो गई।
31 मई की रात दूल्हा अशोक यादव किसी दोस्त का फोन आने के बाद घर से यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में वापस आ जाएगा लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। रातभर परिजन अशोक को संभावित जगहों पर तलाश करते रहे। उधर, नई नवेली दुल्हन पति के आने की राह देख रही थी लेकिन अशोक वापस नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह परिजन अशोक को तलाश कर ही रहे थे कि उसका शव नहर के पास मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने दी।
शादी के महज दो दिन बाद ही दूल्हे की मौत से नई नवेली दुल्हन के साथ साथ पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के सिर और हाथ पर टांगी से वार के गहरे निशान मिले हैं। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।